फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gudda-Guddi board to be set up in panchayats

पंचायतों में लगेेंगे गुड्डा-गुड्डी बोर्ड

Sun, 21 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gudda-Guddi board to be set up in panchayats
बिजनौर के ग्राम सबलगढ़ में गुड्डा गुड्डी बोर्ड अभियान का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम रमाकांत प? - फोटो : BIJNOR
पंचायतों में लगेेंगे गुड्डा-गुड्डी बोर्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत लिंगानुपात सुधार के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए सबसे कम लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुड्डा- गुड्डी बोर्ड लगेंगे। बोर्ड पर हर माह जन्म लेने वाले बालक -बालिकाओं के नाम लिखे जाएंगे।
प्रशासन ने लिंगानुपात सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रशासन ने अब लोगों जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों में तेजी ला दी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सबसे कम लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुड्डा -गुड्डी बोर्ड लगाए जाएंगे। बताया कि योजना में जिले के 11 ब्लॉक में सबसे कम लिंगानुपात वाली 100 ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। इनके आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुड्डा गुड्डी बोर्ड लगाने का शुभारंभ शनिवार को डीएम रमाकांत पांडेय ने नजीबाबाद ब्लॉक की पंचायत सबलगढ़ पंचायत से कर दिया है। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, उपनिदेशक कृषि अवधेश मिश्र मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड पर हर माह जन्म लेने वाले बालक बालिकाओं की संख्या लिखी जाएगी। साथ ही जनवरी से अब तक जन्मे बालक-बालिकाओं की संख्या लिखने को कहा गया है। केंद्रों पर हर माह कार्यक्रम होंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायत का सार्वजनिक अभिनंदन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed