फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Growing crops on the land of village society

ग्राम समाज की भूमि पर उगा रहे फसल

Tue, 12 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Growing crops on the land of village society
मंडावली के गांव सिकरौडा में ग्राम समाज की भूमि पर बोई गई फसल। - फोटो : NAZIBABAD
ग्राम समाज की भूमि पर उगा रहे फसल
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। ग्राम पंचायत सिकरौडा की 300 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा है। ग्रामीण कई वर्षों से सरकारी भूमि पर गन्ना और गेहूं की फसल उगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।

मंडावली क्षेत्र की लकड़हान नदी के निकट ग्राम पंचायत सिकरौडा की 300 बीघा ग्राम समाज की भूमि है। नदी के समीप जमीन उपजाऊ होने से कुछ ग्रामीण इस भूमि पर कब्जा कर लगातार फसल उगा रहे हैं। कई ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर यूकेलिप्टिस भी लगा रखे हैं। प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार का कहना है कि ग्रामीणों से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करने की अपील की गई थी, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। लकड़हान नदी के पास ग्राम पंचायत की 300 बीघा भूमि है, जिस पर ग्रामीणों का कब्जा है। हल्का लेखपाल बृजमोहन ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालो को चिह्नित कर उनके खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरु की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार गोपेश तिवारी का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हल्का लेखपाल को जांच करने की निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed