फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grotto will resort vidur

पर्यटन स्थल बनेगा विदुर कुटी

Fri, 30 Sep 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में महाभारत सर्किट में शामिल विदुर कुटी क्षेत्र अब पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना में विदुर कुटी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के प्रतिनिधि कुणाल रावल एवं भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह के साथ गांव में सर्वे किया।
योजना के तहत विदुर कुटी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण होगा। वहां एक बहुउद्देश्यीय हॉल, सौर ऊर्जा लाइटें, तीर्थयात्रियों के बैठने के लिए बेंच, भोजन करने के लिए कैफेटेरिया, दुकानों का निर्माण होगा। इसके अलावा कुंड का निर्माण, शौचालय, शेड निर्माण, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। स्वच्छ जल की भी व्यवस्था होगी। बाढ़ या बैराज से अधिक जल छोड़े जाने की स्थिति में इनकी रक्षा के लिए चबूतरा भी बनवाया जाएगा। 
विज्ञापन

कुणाल रावल ने गांव वालों से भी विदुर कुटी में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। सांसद भारतेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से मिलकर बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के पर्यटन स्थल विदुर कुटी, शुक्रताल एवं हस्तिनापुर के बारे में चर्चा की थी। जल्दी ही तीनों पर्यटन स्थलों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान रवि दीवाकर, राजकुमार पंडित, प्रशांत, अंकुर, संजय त्यागी, जितेंद्र राजपूत, गौरव जोशी, पुखराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed