फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grandmother-grandson injured in a dispute over playing DJ

Bijnor News: डीजे बजाने के विवाद में चलाई गोली, दादी-पोता घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Grandmother-grandson injured in a dispute over playing DJ
नहटौर। होली पर डीजे बजाने के विवाद में दबंगों ने देर शाम पूर्व प्रधान के पुत्र पर गोली चला दी, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी दादी को भी गोली लग गई। घायल दादी-पोते को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम अब्दुल खालिकपुर बलराम उर्फ पुट्ठी पुट्ठा में गांव का ही राहुल पड़ोसी गांव में होली के जुलूस में डीजे बजाता हुआ घर लौट रहा था। जिसका गांव के ही प्रशांत पुत्र विजयपाल ने विरोध किया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। पूर्व प्रधान संजीव ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया तो आरोपी पूर्व प्रधान से ही भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कराते हुए दोनों पक्षों को शांत कर दिया। लेकिन रात को करीब साढ़े आठ बजे प्रशांत अपने पिता विजयपाल पुत्र धर्म सिंह, विमल पुत्र शंभू सिंह तथा जितेंद्र पुत्र भूपेंद्र के साथ पूर्व प्रधान के घर पहुंचा ओर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान प्रशांत ने पूर्व प्रधान के पुत्र प्रयांशु पर तमंचे से फायर कर दिया जिसे बचाने में चक्कर में प्रधान की मां राजेश्वरी देवी पत्नी अमर सिंह घायल हो गई तथा प्रयांशु भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजेश्वरी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि प्रशान्त, विजयपाल, विमल तथा जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed