फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grand procession taken out on the occasion of birth anniversary

जनपद में भक्तिभाव व धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on the occasion of birth anniversary
नगीना के बड़ा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड भजन कार्यक्रम में भाग लेती महिला श्रद्धाल - फोटो : BIJNOR
जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव पर मंदिरों को सजाया गया और मंदिरों में हवन, विशेष पूजा-अर्चना, भंडारों का आयोजन हुआ। शहरों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
श्री बालाजी जन्मोत्सव पर श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रहे महोत्सव में गत शुक्रवार को अखंड रामायण का पाठ बालाजी महाराज का स्वर्ण सिंगार चढ़ाया गया। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के दिन शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने श्री बालाजी महाराज के रथ को हाथों से खींचा। शहरवासियों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। शाम को बालाजी महाराज की भव्य आरती की गई।
विज्ञापन

बजरंगबली को चोला चढ़ाया
अफजलगढ़। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बड़ा शिवमंदिर में हवन कर बजरंगबली को चोला चढ़ाया गया। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम धुन व हनुमान चालीसा से वातावरण भक्तिमय हुआ। रात्रि में श्री बालाजी जागरण किया गया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, अतुल जैन, राहुल पाठक, अमन अरोरा, संजय जोशी, पीयूष माहेश्वरी, मुकेश, भीम सिंह, संजय लोहिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल भंडारे का आयोजन
नगीना। श्रीबालाजी सेवा मंडल के तत्वावधान में विशाल हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। श्री मंदिर मुक्तेश्वर नाथ बड़ा मंदिर प्रांगण में पंडित विपिन चंद्र त्रिपाठी ने मुख्य सेवक यजमान सचिन अग्रवाल की उपस्थिति में संकट मोचन हवन यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल, डिंपल, अतुल भारद्वाज, राकेश अग्रवाल, अमित गुप्ता, सभासद गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शोभायात्रा निकाली गई
स्योहारा। क्षेत्र के श्री शिवालय, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर पटवारियान, जालीवाला मंदिर, संतोषी माता मंदिर, प्राचीन मंदिर भगवानदास मंदिर आदि में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. यज्ञदत्त गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ राजू, रजत रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
सुंदरकांड का पाठ हुआ
चांदपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर व क्षेत्र के मंदिरों पर हवन, सुंदर कांड, 56 भोग व भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। शिव मूर्ति बालाजी मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सुबह हवन हुआ। मोहल्ला कायस्थान स्थित शिव होल्का मंदिर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। बिजनौर रोड गांव स्याऊ में श्रीहनुमान भैरव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
हर्षोल्लास से मनाया श्रीहनुमान जन्मोत्सव
चांदपुर। लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह व कार्यक्रम प्रमुख राजेंद्र कुमार शर्मा ने श्री हनुमान व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामबहादुर शर्मा, विकास त्यागी, गेन्दा सिंह, छोटे सिंह, सुभाष चन्द्र , रीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत
बढ़ापुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अनिल कुमार गोयल व जिला प्रमुख शैलेंद्र गहलोत रहेे।

नगर में निकाली गई शोभायात्रा
हल्दौर। श्री बालाजी कीर्तन मंडल हल्दौर के तत्वावधान में शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर रमेश मुंशी, करण सिंह, संदीप दुबे, पुनीत शर्मा, संजीव चौहान, विजयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। श्रीराधा कृष्ण सेवा समिति की ओर से श्री सिद्धबली मंदिर में हवन किया गया। मुख्य यजमान दिनेश कुमार चौहान, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कश्यप, जयपाल सिंह प्रजापति, मुनेश्वर दयाल शर्मा रहे। गांव पैजनियां में महाराज नरेश कुमार की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई।

अफजलगढ़ हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शिव पार्वती की झांकी।

अफजलगढ़ हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शिव पार्वती की झांकी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed