फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grand procession taken out on Ravidas Jayanti

रविदास जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on Ravidas Jayanti
बिजनौर में संत रविदास जयंती पर रविदास मंदिर पर कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करती समाजसेवी जि? - फोटो : BIJNOR
रविदास जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में संत गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर से लेकर गांव देहात तक भव्य शोभायात्रा निकाली गईं। जिनमें शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। शोभायात्रा के मार्ग में पुलिस बल भी तैनात रहा।

मोहल्ला जाटान घेर रामबाग में संत गुरु रविदास मंदिर पर कार्यक्रम हुआ। मंदिर में हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इसी दौरान मुख्य अतिथि जिम्मी सिंह और विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी ने मंदिर में एक भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिम्मी सिंह ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने की आह्वान किया। संचालक ओमप्रकाश रवि, सुदेश, जितेंद्र राणा और मंदिर कमेटी का आभार जताया। बुखारा चुंगी के रविदास मंदिर में भी जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मां गंगा की झांकी, संत रविदास की झांकी समेत अन्य झांकियां शामिल रहीं। बुखारा चुंगी के रविदास मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो शहर में सिविल लाइन से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन पर संत रविदास की स्तुति में गीत बजते रहे। बैंडबाजे की धुन पर झांकी में शामिल युवा थिरकते हुए चल रहे थे।

हल्दौर में रविदास जयंती पर निकाले गए जुलूस में शामिल झांकी।

हल्दौर में रविदास जयंती पर निकाले गए जुलूस में शामिल झांकी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed