फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gram Panchayat Election: Different color ballots for the four posts

ग्राम पंचायत चुनाव : चारों पदों के अलग-अलग रंग के मतपत्र

Wed, 14 Apr 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Election: Different color ballots for the four posts
चारों पदों के अलग-अलग रंग के मतपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों को भेजे जाने वाले मतपत्रों की तैयारी का काम जोरों पर है। 14 अप्रैल तक मतपत्र आवंटन का काम पूरा हो जाएगा। मतपत्र पर दावेदारों के नाम नहीं होंगे। वोटर चुनाव चिह्न देखकर ही वोट डालेगा।
जिले में 1456 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर साढ़े 22 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। हर मतदान केंद्र पर मतदाता आवंटित हैं। उसी के अनुसार मतपत्र भेजे जाते हैं। साथ ही आयोग के तय निर्देशानुसार अतिरिक्त मतपत्र भी मतदान केंद्रों को दिए जाते हैं। मतपत्र आवंटित करके भेजने की जिम्मेदारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अर्थात एसओसी पर होती है। बताया गया है कि मतदान केंद्रों से आवंटित मतदाता की संख्या की सूची मंगाई गई थी। लेकिन मतदान केंद्रों आई सूची तथा निर्वाचन कार्यालय से एसओसी दफ्तर को दी गई सूची में मतदाताओं की संख्या में अंतर है। इस कारण मतदान केंद्रों को आवंटित होने वाले मतपत्रों का काम अटका है। एसओसी विभाग के कर्मचारी संख्या का मिलान करने में लगे हैं। 14 अप्रैल तक मतपत्र आवंटन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होना है। वोटर को चार मतपत्र मिलेंगे। वोटर चारों मतपत्र एक ही मतपेटी में डालेगा। चारों मतपत्र के रंग अलग-अलग हैं। जिला पंचायत सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग, प्रधान का मतपत्र हरे रंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का मतपत्र नीले रंग व ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र सफेद रंग का है। दावेदारों का मतपत्र पर नाम नहीं होगा। केवल चुनाव चिह्न होगा। वोटर चुनाव चिह्न देखकर अपनी पसंद के दावेदार को वोट डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से लेकर 45 चुनाव चिह्न वाले होते हैं मतपत्र
चुनाव आयोग से चुनाव चिह्न की संख्या के अनुसार पांच प्रकार के मतपत्र भेजे जाते हैं। ये मतपत्र चार चुनाव चिह्न, छह चुनाव चिह्न, 12 चुनाव चिह्न, 27 चुनाव चिह्न व 45 चुनाव चिह्न वाले होते हैं। इन मतपत्र को मतदान केंद्र पर आवंटित प्रत्याशी की संख्या में अलग-अलग किया जाता है। उदाहरण के लिए यदि किसी पंचायत में पांच दावेदार हैं तो छह चुनाव चिह्न वाले मतपत्र का सबसे नीचे का चुनाव चिह्न अलग कर दिया जाता है।

कहां कितने मतदान केंद्र
नूरपुर ब्लॉक में 134, कोतवाली में 184, अफजलगढ में 120, नहटौर में 114, किरतपुर में 96, मौहम्मदपुर देवमल में 142, नजीबाबाद में 174, जलीलपुर में 140, हल्दौर में 125, धामपुर में 125, तथा स्योहारा ब्लॉक में 102 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed