फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gram Panchayat Election 2021 Bijnor

आरक्षण प्रक्रिया का प्रशिक्षण आज से

Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Election 2021 Bijnor
ग्राम पंचायत चुनाव : आरक्षण प्रक्रिया का प्रशिक्षण आज से
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो गई है। जिला स्तरीय अधिकारी पंचायतों के आरक्षण प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेने लखनऊ गए हैं। ब्लॉक अधिकारियों का प्रशिक्षण 18 फरवरी आज से जिला मुख्यालय पर शुरू होगा। प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा है।
जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। इनमें एक पंचायत का एसटी, 250 पंचायतों का एससी, 304 पंचायतों का पिछड़ा वर्ग तथा 185 पंचायतों का महिलाओं के लिए आरक्षण होना है। शासन ने आरक्षण प्रक्रिया जारी कर दी है। जिले से एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरक्षण प्रक्रिया का दो दिवसीय प्रशिक्षण लेने लखनऊ गए हैं। अधिकारियों का प्रशिक्षण 16,17 फरवरी को है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों का प्रशिक्षण 18 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर ब्लॉक से बीडीओ तथा एडीओ पंचायत प्रशिक्षण के लिए आएंगे। 11 ब्लॉक से 22 अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद 19 फरवरी से पंचायतों का आरक्षण ब्लॉक स्तर पर होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एसटी महिला से शुरू होगा आरक्षण का क्रम
एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि शासन से पंचायतों का आरक्षण क्रम तय है। हर पंचायत में प्रधान पद के लिए पहले एसटी महिला, फिर एसटी पुरुष, इसके बाद एससी महिला, एससी पुरुष, ओबीसी महिला, ओबीसी पुरुष, इसके बाद महिला का आरक्षण होगा। महिला आरक्षित सीट पर किसी भी जाति की महिला चुनाव लड़ सकती है। बताया कि प्रधान पद के लिए जो पंचायत वर्ष 2015 के लिए आरक्षित रही चुकी हैं वे इस बार आरक्षित नहीं होंगी। आरक्षण के लिए पंचायतों का चयन वर्ग की आबादी के अनुसार चक्रानुक्रम में होगा। जिले के कोतवाली देहात विकास खंड में सबसे अधिक पंचायतों का आरक्षण होना है। यहां कुल 149 पंचायतों में से 99 पंचायत विभिन्न वर्ग में प्रधान पद के लिए आरक्षित होनी हैं। सबसे कम 48 पंचायत अलग-अलग वर्ग में किरतपुर ब्लॉक में आरक्षित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed