फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Graded learning examination is a chaotic arrangement

ग्रेडेड लर्निंग परीक्षा में चाक चौबंद रही व्यवस्था

Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Graded learning examination is a chaotic arrangement
ग्रेडेड लर्निंग परीक्षा में चाक चौबंद रही व्यवस्था
विज्ञापन

बिजनौर/नींदड़ू। ग्रेडेड लर्निंग आउट कम्स परीक्षा में स्कूलों में व्यवस्था चाक चौबंद रही। डीएम की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक दिन भर परिषदीय स्कूलों में घूमते रहे। परीक्षा कराने के लिए भी स्कूलों में दूसरे स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले में परीक्षा के लिए 75051 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे।

ग्रेडेड लर्निंग आउट कम्स परीक्षा के लिए परिषदीय स्कूलों में कक्षा पांच, छह, सात और आठ के विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसके अलावा जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने भी इस परीक्षा में प्रतिभाग लिया। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक कक्षा पांच से आठ तक के 73651 तथा कस्तूरबा स्कूलों के 1400 कुल 75051 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। डीएम रमाकांत पांडेय की ओर से इस परीक्षा के लिए कई विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किय गया था। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई तथा दोपहर 12.30 बजे समाप्त हुई। प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बच्चों को ओआरएम सीट उपलब्ध कराई गई। वहीं, न्याय पंचायत नींदडू़ के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों आयोजित प्रांतीय स्तर की ग्रेडेड लर्निंग आउटकम्स परीक्षा में 231 उच्च प्राथमिक छात्र-छात्राओं समेत प्राथमिक विद्यालयों के 343 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed