फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   govind nagar three dead bodies matter

गोविंद नगर में साथ उठीं तीन अर्थियां

Mon, 13 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में माता-पिता और भाई को खो देने वाली युवती मोनिका के अगले 48 घंटे जिंदगी के लिए काफी अहम हैं। हालांकि चिकित्सक हालत में कुछ सुुुधार होने की बात कह रहे हैं। उधर, सोमवार सुबह नम आंखों के बीच कोटद्वार में सराफा दंपति और उनके युवा पुत्र के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नजीबाबाद से पांच किलोमीटर दूर गांव प्रतापपुर के सामने रविवार सुबह सड़क हादसे में कोटद्वार के सराफा कारोबारी राजेश आनंद, उनकी पत्नी लक्ष्मी आनंद और युवा पुत्र मोहित आनंद की मौत हो गई थी। उनकी पुत्री मोनिका (18) अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने हालांकि हालत में कुछ सुधार होने की बात कही है, लेकिन अगले दो से तीन दिन तक कुछ कह पाने में असमर्थता जताई। उधर, सोमवार सुबह कोटद्वार के सराफा प्रतिष्ठान सहित बाजार में अधिकांश दुकानें शोक में बंद रहीं। गोविंद नगर में जब एक साथ तीन अर्थियां उठीं हर किसी की आंखें नम हो गई आैर हर आदमी स्तब्ध ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed