फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Governor gave gold medal to Vibha Chauhan

विभा चौहान को राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल

Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Governor gave gold medal to Vibha Chauhan
नींदडू के गांव बखशनपुर की विभा चौहान गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिखाते हुए। - फोटो : BIJNOR
विभा चौहान को राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
विज्ञापन

नींदडू। क्षेत्र के बखशनपुर गांव की होनहार डॉक्टर बेटी विभा चौहान को डॉक्टर ऑफ मेडिसिन में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों में जश्न का माहौल है।

बखशनपुर के सेवानिवृत्त सैनिक कैप्टन महेश पाल सिंह चौहान एवं मधु चौहान की पुत्री विभा चौहान ने आरंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय में हासिल की तथा मध्य प्रदेश की सागर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस उत्तीर्ण किया। 2021 में डॉ. विभा चौहान ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (प्रसूति एवं स्त्रीरोग) उपाधि की शर्तों को पूरा करते हुए चिकित्सा संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉप किया। डॉक्टर विभा चौहान की इस उपलब्धि के लिए 22 दिसंबर को मेरठ में आयोजित विश्वविद्यालय के 2021 के 33वें दीक्षांत समारोह में उन्हें प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉक्टर विभा चौहान के एमडी बनने पर न केवल उनके परिवार में हर्ष व्याप्त है, अपितु गांव के लोगों ने भी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed