{"_id":"616093d38ebc3ed32248e0fb","slug":"governor-adopted-30-anganwadi-centers-bijnor-news-mrt5598428170","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल ने लिया गोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल ने लिया गोद
बिजनौर। जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोद लिया है। इन केंद्रों के बच्चों से कुपोषण को दूर करने के लिए अब अलग से अभियान चलाया जाएगा। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली का स्टाफ इन केंद्रों के बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएगा। साथ ही इन केंद्रों के बच्चों के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जिले में तीन हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। केंद्र व राज्य सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों से कुपोषण को खत्म करने के लिए अनाज, दाल आदि वितरण करा रही हैं। जिले में 3236 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। हर माह औसतन पांच हजार अतिकुपोषित बच्चे मिलते हैं। पहले अतिकुपोषित बच्चों को अधिकारियों को गोद भी दिया जाता है। अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। राज्यपाल जिस भी जिले में जाती हैं, वहां पर आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेती हैं। वे कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को और जोरशोर से चलाने की बात कहती हैं। राज्यपाल को एक कार्यक्रम में बिजनौर आना था, लेकिन किसी वजह से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। बाद में वर्चुअल ही उन्होंने मंडावर में बने राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया। राज्यपाल जिले में भले ही नहीं आ पाईं, लेकिन उन्होंने जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद ले लिया है।
ये केंद्र लिए गोद
राज्यपाल ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव गैबलीपुर, तैमूरपुर दीपा, बाकरपुर गढ़ी, मकसूदनपुर हफीज, रावली, रसूलपुर पिरथी, स्वाहेड़ी बुजुर्ग, कोतवालीदेहात ब्लॉक के गांव कुंजैटा, इस्लामाबाद, हरकिशनपुर, तेलीपाड़ा, जलीलपुर ब्लॉक के गांव जलीलपुर, राजोपुर बहमन, नजीबाबाद के गांव हसनपुर, पदारथपुर, धामपुर ब्लॉक के गांव हुसैनपुर, अमखेड़ा, मौहड़ा, सरकथलसानी, नूरपुर के गांव सिंघा, गोहावर हल्लू, मिर्जापुर ढ़कली, दरियापुर, महमदाबाद, खारी झालू के गांव चौकपुरी, हसनपुर जट, कान्हा नंगला, छोईया नंगली के आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल ने गोद लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा के अनुसार राज्यपाल ने 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। सभी केंद्रों से कुपोषण खत्म करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।