फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Governments kept on changing, the problem of flood remains as it is

सरकारें बदलती रहीं, बाढ़ की समस्या जस की तस

Wed, 02 Feb 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Governments kept on changing, the problem of flood remains as it is
सरकारें बदलती रहीं, बाढ़ की समस्या जस की तस
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर। विधायक बनते रहे, सरकार बदलती रही, मगर जलीलपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग गंगा नदी की बाढ़ से जूझते रहे। प्रत्येक वर्ष हजारों बीघा फसल गंगा के पानी से प्रभावित हो रही है। प्रत्येक एक-दो साल में ज्यादा पानी आने से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाती हैं।
चांदपुर विधानसभा में जलीलपुर क्षेत्र के गांव फैजीपुर, ढोलनपुर, सलेमपुर, मीरापुर सीकरी, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, नारनौर, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, हुसैनपुर खासा, ठेट, कुमरिया आदि के किसानों की कई हजार बीघा जमीन प्रत्येक वर्ष गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित होती रहती है। गंगा नदी में ज्यादा उफान आने पर खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहता है, जिसके चलते फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाती हैं।
विज्ञापन

बाढ़ की समस्या बढ़ी
चांदपुर विधानसभा के जलीलपुर व हस्तिनापुर के बीच गंगा नदी पर पुल बनने के बाद जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ की समस्या बढ़ी हैं। पुल के दोनों ओर सड़क का निर्माण हो जाने से गंगा नदी के पानी की निकासी का रास्ता संकरा हो गया है। अब गंगा का पानी केवल पुल के नीचे से ही निकल सकता हैं। बरसात में पानी का बहाव ज्यादा होने पर गंगा का पानी पुल के दोनों ओर बनी सड़क से रुककर खेतों में भर जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा पर बंधा बनवाने की मांग
गांव रायपुर खादर के किसान करतार सिंह, मीरापुर सीकरी के किसान गुरविंदर सिंह, दतियाना के किसान निखिल त्यागी, सलेमपुर के किसान जोगिंदर सिंह आदि ने गंगा नदी के किनारों पर बंधा बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed