फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government school spokesperson suspended for making inappropriate comments on social media

Bijnor News: सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने के आरोप में राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता निलंबित

Sun, 21 Jan 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Government school spokesperson suspended for making inappropriate comments on social media
धामपुर (बिजनौर)। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय उत्तर प्रदेश अजय कुमार द्विवेदी ने राजकीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुंडीपुरा के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह को निरंकुश आचरण व अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय मुरादाबाद से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

निलंबन की अवधि में शिक्षक भूपेंद्र सिंह को वित्तीय नियम के तहत जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि, अवकाश वेतन की राशि के बराबर होगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों शिक्षक भूपेंद्र सिंह पर सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के प्रति अनर्गल टिप्पणी किए जाने का आरोप लगे थे। विद्यालय के शिक्षकों व अन्य लोगों की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट भी कायम कराई गई थी।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च स्तर के अधिकारियों से की गई थी । जिसको गंभीरता से लेते हुए अपर शिक्षा निदेशक राजकीय उत्तर प्रदेश अजय कुमार द्विवेदी ने 18 जनवरी 2024 को संबंधित शिक्षक भूपेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed