{"_id":"602eb4178ebc3ee9296fb11d","slug":"government-failed-to-curb-inflation-rahul-singh-bijnor-news-mrt526040626","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर अंकुश लगाने में सरकार विफल: राहुल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर अंकुश लगाने में सरकार विफल: राहुल सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई पर अंकुश लगाने में सरकार विफल: राहुल सिंह
बिजनौर। रालोद के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बैठक में कृषि बिलों के विरोध करते हुए कृषि बिल वापस लेने की मांग की।
बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा जो गन्ना मूल्य घोषित किया गया है, उससे सरकार अपने घर और ट्यूबवेल का बिल तक जमा नहीं कर सकता है। अब केंद्र सरकार कृषि कानूनों को जबरन किसानों पर थोपना चाहती है और एमएसपी पर खरीद की गारंटी भी नहीं दे रही है। दो महीने में गैैस के दाम 175 रुपये बढ़ चुके हैं और रसोई का बजट बिगड़ गया है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं और सरकार के पास कोई योजना नहीं है। बैठक में नरेंद्र आचार्य, जयपाल सिंह, हुकम सिंह, यशपाल सिंह, संजीव प्रधान, प्रशांत, आकाश चौधरी, हेमेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।