फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government employees forgot about CM on the proposal of opposition MLAs

Bijnor News: विपक्षी विधायकों के प्रस्ताव पर सीएम को ही भूल गए सरकारी मुलाजिम

Tue, 05 Nov 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government employees forgot about CM on the proposal of opposition MLAs
- शिकायत होने पर अपनी भूल सुधारने में जुटा लोक निर्माण विभाग, बदलवाए गए योजनाओं के बोर्ड
विज्ञापन

- शुरुआत में सड़क निर्माण होने पर उनके बोर्ड पर कर दिया था सिर्फ प्रस्तावकों का जिक्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इसे विपक्ष के विधायकों का सरकार से परहेज कहें या अफसरों की भूल... कि प्रस्ताव पर सरकारी मुलाजिम प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के नाम का जिक्र करना ही भूल गए। मामला उछला तो अफसरों ने शिलापटों को बदलवाना चालू कर दिया। दरअसल, सड़कों के निर्माण के बाद लगाए जाने वाले बोर्ड पर सिर्फ प्रस्तावक विधायकों का नाम लिखा गया था। अब शिलापटों को पुतवाते हुए मुख्यमंत्री की प्रेरणा का जिक्र भी किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले दिनों सड़कों का निर्माण कराया गया है। अभी कुछ सड़कों का निर्माण चल भी रहा है। सड़क निर्माण होने के बाद उक्त जगह पर परियोजना और प्रस्तावक आदि के नाम से एक बोर्ड भी लगाया जाता है। लोनिवि खंड नजीबाबाद की ओर से नजीबाबाद में भी तमाम सड़कों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

ऐसे में सपा के विधायक तसलीम अहमद के प्रस्तावक होना लाजिमी था। उदाहरण के तौर पर सपा विधायक के प्रस्ताव पर मोटाआम से नजीबाबाद स्थाई बाईपास मार्ग का निर्माण हुआ। इस पर बोर्ड लगाया गया, जिसमें प्रस्तावक के तौर पर सिर्फ सपा विधायक का नाम लिखा गया बल्कि प्रदेश सरकार या मुख्यमंत्री के नाम का कहीं जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इस तरह से पूरे क्षेत्र में 80 जगहों पर बोर्ड लगाए गए थे। जिन पर नजीबाबाद और नगीना विधायक का नाम लिखा गया। मामले में भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख डॉ. रितेश सैन ने शिकायत की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की नींद टूटी।
मामला प्रदेश सरकार के खिलाफ जाता देख आनन फानन में सभी बोर्ड हटवाए गए या उन्हें पुतवाए जाने का काम किया जा रहा है। भूल को सुधारते हुए मोटाआम वाली सड़क के बोर्ड पर लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेरणा स्त्रोत बताया गया है।



फिलहाल बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर ठेकेदार और पेंटर ने गलती से सिर्फ प्रस्तावक का नाम लिख दिया था। मामला संज्ञान में आने पर सही फार्मेट में बोर्ड पर सूचना अंकित कराई जा रही हैं। - शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि, खंड नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed