{"_id":"6117f8b18ebc3ee0495321fa","slug":"government-college-opened-in-meerapur-bangar-bijnor-news-mrt5519025153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर बांगर में खुला राजकीय महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर बांगर में खुला राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर बांगर में खुला राजकीय महाविद्यालय
बिजनौर। जिले में एक और राजकीय महाविद्यालय खुल गया है। यह महाविद्यालय रुहेलखंड विवि से संबद्ध रहेगा अर्थात विश्वविद्यालय कैंपस होगा। महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का रुहेलखंड विवि के कुलपति व रजिस्ट्रार ने निरीक्षण किया है।
जिले में एक मात्र राजकीय डिग्री कालेज शेरकोट में संचालित हैं। शासन ने मंडावर के पास बालावाली क्षेत्र के गांव मीरापुर बांगर में दूसरा राजकीय महाविद्यालय खोल दिया है। महाविद्यालय वर्ष 2021-22 से काम करना शुरू कर देगा। बताया गया कि विवि की गाइडलाइन के अनुसार दाखिले शुरू हो गए हैं। महाविद्यालय का निर्माण साढ़े सात करोड़ की लागत से हो रहा है। भवन एक माह में विवि को हस्तानांतरित हो जाएगा। रुहेलखंड विवि के कुलपति डा. केपी सिंह तथा रजिस्ट्रार डा. राजीव कुमार ने शनिवार को निर्माणाधीन महाविद्यालय का निरीक्षण किया है।
व्यवसायिक कोर्स की भी पढ़ाई होगी
रुहेलखंड विवि के रजिस्ट्रार डा. राजीव कुमार ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर में पारंपरिक कोर्स बीए, एमए के साथ व्यवसायिक कोर्स की भी पढ़ाई होगी। महाविद्यालय पर विश्वविद्यालय का सीधा नियंत्रण रहेगा। महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
गंगा किनारे बसे गांवों के छात्रों को होगा फायदा
मीरापुर बांगर गांव मंडावर क्षेत्र में दयालवाला से आगे बालावाली के पास है। बालावाली के पास से ही गंगा बह रही है। गंगा किनारे दर्जनों गांव है। इन गांवों के छात्र-छात्राएं बिजनौर या नजीबाबाद पढ़ने जाते हैं। बताया गया कि अनेक छात्र-छात्राएं संसाधन के अभाव में इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। राजकीय डिग्री कालेज खुलने से हजारों छात्रों को फायदा होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर छात्र अपना भविष्य संवार सकेंगे।