फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goods trains can run on Deoband-Roorkee railway line in a week

Bijnor News: एक सप्ताह में दौड़ सकती हैं देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर मालगाड़ियां

Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Goods trains can run on Deoband-Roorkee railway line in a week
देवबंद। देवबंद-रुड़की रेलमार्ग का कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने करीब दो माह पूर्व निरीक्षण कर ट्रेनों के संचालन को अपनी स्वीकृति दे दी थी, लेकिन मुरादाबाद डिवीजन से अभी तक हरी झंडी नहीं मिल सकी। इस कारण ट्रेनों का संचालन आरंभ नहीं हो पाया है। अब दावा किया जा रहा है कि एक सप्ताह में इस ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 में देवबंद-रुड़की रेल लाइन बनाने की घोषणा हुई थी। इसके बाद भूमि अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर लंबे समय तक पेंच फंसा रहा, जिस कारण कार्य देरी से आरंभ हुआ। इस प्रोजेक्ट पर करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। देवबंद से रुड़की के बीच में बन्हेड़ा खास (उत्तर प्रदेश) और झबरेड़ा (उत्तराखंड) में स्टेशन बनाए गए हैं। 29 मार्च को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी दिनेश चंद देशवाल ने इस ट्रैक पर 130 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाकर निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेल अधिकारियों का कहना है कि एक तो इस रेलवे ट्रैक का डाटा अभी नेट पर अपडेट नहीं हुआ है, दूसरे बन्हेड़ा खास और झबरेड़ा स्टेशनों पर स्टाफ पूरा तैनात नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed