फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Good performance of students of urban schools in the examination

Bijnor News: शहरी स्कूलों के छात्रों का परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन

Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Good performance of students of urban schools in the examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। वीएसडी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य विनय चौधरी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में छात्र गौरव कुमार ने 89 प्रतिशत अंक, छात्रा ईश वंदना वत्स ने 82.8 प्रतिशत, दिव्यांशु राजपूत 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्यिक वर्ग में छात्रा वर्तिका यादव ने 80.8 प्रतिशत अंक, कीर्ति सागवान ने 80 प्रतिशत पाए। वीएसडी स्कूल के प्रधानाचार्य विनय चौधरी तथा उप प्रधानाचार्य अंजुम इरफाना ने सभी छात्र छात्राओं को उनके अच्छे परिणाम के लिए अपनी खुशी अभिव्यक्त किये।

शतप्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
बिजनौर। एएन इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर रोड के प्रधानाचार्य मेराज अहमद ने बताया कि 12 वीं का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। तरून कुमार ने 97.2 प्रतिशत अंक, पूर्णिका चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक, आदित्य भारद्वजान ने 96.2 प्रतिशत अंक पाए। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पीके सिंह, अध्यक्ष अशोक जैन व आशीष जैन ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने पाए उत्तम अंक
बिजनौर। माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर दसवीं में छात्र-छात्राओं ने उत्तम अंक पाए। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने बतायाकि आदित्य भारद्वाज ने 97.8 प्रतिशत, केशव राजपूत ने 97.2, यथार्थ प्रताप सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक पाए। इंटर में पलक ने 97.8 प्रतिशत अंक, निधि राना 97.6 प्रतिशत, उन्नति अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


शतप्रतिशत रहा परीक्षाफल
हल्दौर। शुक्रवार को नगर के सीबीएसई बोर्ड में साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा दस व कक्षा 12 का वार्षिक परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के कक्षा दस के मेधावी छात्र वंश कुमार ने 92 प्रतिशत, देशांत कुमार ने 90 प्रतिशत व मनस्वी राजपूत ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कक्षा 12 वीं के ऋतिक कुमार ने 91 प्रतिशत, अक्षिता चौहान ने 89 प्रतिशत, वंशिका चौहान 87 अंक प्राप्त किये। विद्यालय प्रबंध समिति से डॉ. विकास कुमार शर्मा, प्रबंधक भुवनेश सिंह, आयुष रस्तोगी और प्रधानाचार्य चंचल वशिष्ठ ने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


परीक्षाफल देख खुशी से झूम उठे विद्यार्थी
नूरपुरः नगर के रुटस् इंटरनेशनल के प्रधानाचार्य शेखर अवस्थी ने बताया कि इंटर कक्षा में आयुष चौहान ने तीन विषयों में 92 प्रतिशत तथा देव तोमर ने फिजिक्स मे 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। हाईस्कूल मनिका राजपूत ने 96 प्रतिशत, साक्षी चौहान ने 93 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के चेयरमैन शांतनु गुप्ता व प्रबंधक शिवानी गुप्ता ने श्रेष्ठ छात्रों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed