फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gonda's home guard, missing from election duty, found wandering in Nagina village.

Bijnor News: चुनाव ड्यूटी से लापता हुआ गोंडा का होमगार्ड नगीना देहात में घूमता मिला

Wed, 24 Apr 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Gonda's home guard, missing from election duty, found wandering in Nagina village.
बिजनौर। पहले चरण के चुनाव में गोंडा से बिजनौर में चुनाव ड्यूटी करने आया होमगार्ड लापता हो गया थे, जो की नगीना देहात थाना क्षेत्र में घूमता मिला। पुलिस ने होमगार्ड को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गोंडा जनपद के रहने वाले होमगार्ड श्याम सिंह चौबे की ड्यूटी बिजनौर चुनाव में लगी थी। चुनाव के दिन श्याम सिंह चौबे कहीं लापता हो गए थे जिसे लेकर शहर कोतवाली में गुमशुदगी की दर्ज कराई गई। तभी से पुलिस श्याम सिंह चौबे को तलाश रही थी, मंगलवार की देर शाम पीसी सोमेंद्र कुमार और एसजी अनिल कुमार ने हाथ में डंडा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को रोका। जिसकी पहचान लापता होमगार्ड श्याम सिंह चौबे के रूप में हुई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नगीना देहात हमबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिला कमांडेंट को भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त होमगार्ड की पत्नी की 5 महीने पहले मौत हो गई थी तभी से उनका मानसिक संतुलन खराब बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed