फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   GM Railway inspected

बिजनौर: जीएम रेलवे ने किया स्टेशन पर होने वाले प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण

Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
GM Railway inspected
बिजनौर, धामपुर। उत्तरी रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रेल विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को धामपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया। 25 मिनट में निरीक्षण करने के बाद वह स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद की ओर से रवाना हो गए। जीएम ने मीडिया और जनता से दूरी बनाई रखी। इस दौरान जीएम ने अधिकारियों को जरूरी को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

धामपुर के रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है। आर्किटेक्ट विभाग के अधिकारियों द्वारा स्टेशन का नक्शा पास कर सार्वजनिक किया जा चुका है। निर्माण पैमाइश कर पीले रंग से जमीन पर निशान बना दिए गए हैं। मृदा विभाग की ओर से जमीन की क्षमता का आंकलन करने के लिए छह स्थानों से करीब 20 मीटर गहराई तक की मिट्टी के सेंपल ले लिए गए है। माल लोडिंग और अनलोडिंग के लिए 600 मीटर लंबे नए प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर 24 कोचों में एक साथ माल को उतारा व भरा जा सके। स्वचालित सीढि़यां बनेंगी।
विज्ञापन

बताया गया कि विभाग की ओर से लगभग धरातलीय वर्क पूरा कर लिया गया। आरपीएफ चौकी भवन को ध्वस्त कर वहां पर द्वितीय श्रेणी कर प्रतीक्षालय भवन बनेगा। स्टेशन के ऊपर बनी टिकट खिड़की काे वहां से हटाकर नीचे दूसरे स्थान पर अस्थाई टिकट विंडो का निर्माण किया जा चुका है। आरपीएफ को जीआरपी चौकी के पीछे खाली पड़े खंडहरनुमा आवासों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इन सभी प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और का कार्यों का जायजा लेने को जीएम आशुतोष गंगल की ओर से रेल विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बेहतरी के लिए दिशा निर्देश दिए है।

जीएम विभाग करीब तीन बजे पहुंचे और 25 मिनट में निरीक्षण करने के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। जीएम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनके साथ निरीक्षण के दौरान डीआरएम मुरादाबाद अजय कुमार नंदन , वाणिज्यिक महाप्रबंधक सुधीर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed