{"_id":"5eaee6568ebc3e909943a708","slug":"girls-will-hand-over-five-thousand-masks-to-the-administration-bijnor-news-mrt4802576193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं पांच हजार मास्क प्रशासन को सौंपेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं पांच हजार मास्क प्रशासन को सौंपेंगी
विज्ञापन
बिजनौर में स्वयं बनाए मास्क दिखाती छात्रा।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले में कोरोना को हराने का संकल्प मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं पांच हजार मास्क तैयार करके प्रशासन को सौपेंगी। केपीएस इंटर कॉलेज बिजनौर की प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की छात्रा अंजलि पाल, दानिया हयात, आकांक्षा चौधरी, झलक राजपूत तथा कोमल ने तीन दर्जन मास्क तैयार कर लिए हैं। डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत यादव ने बताया कि वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की वरिष्ठ शिक्षिका प्रतिमा भटनागर स्वयं मास्क बनाकर छात्राओं को प्रेरित कर रही हैं। केबीआईसी भनैड़ा की शिक्षिका शशिप्रभा, राजकीय हाईस्कूल बिसाठ की अंजना, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की ज्योति तथा राजकीय हाईस्कूल लुहारपुरा की प्रधानाचार्या कोपल रस्तोगी अभियान को गति दे रही हैं। बताया कि जिले से करीब पांच हजार मास्क जल्द ही छात्राओं की ओर से डीएम रमाकांत पांडेय को सौंप दिए जाएंगे। उधर, नोडल अधिकारी सुभाषचंद्र, निर्मला शर्मा ने विद्यालयों से तैयार मास्क की जानकारी ली है।
महिलाएं बना रही हैं मास्क
अफजलगढ़/रेहड़। कोरोना संक्रमण के चलते नगर की महिला वैश्य समाज की अध्यक्ष मास्क सिलने के कार्य में जुटी है। वह पांच सौ से अधिक मास्क सिलकर वितरित कर चुकी हैं। इसके अलावा वह आरोग्य एप के बारे समझाकर लोगों को एप का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन कर मास्क का प्रयोग करने व बेवजह घर से न निकलने का आह्वान किया है। वहीं रेहड़ में प्रभारी सीडीपीओ रीता देवी ने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर कोरोना से बचाव की जानकारी दे रही हैं। गांव हसनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने घर-घर जाकर कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजबाला देवी, अजय कुमारी, सरिता देवी, तारावती आदि रही।

अफजलगढ़ में मास्क सिलाई करती महिला वैश्य समाज की अध्यक्षा पारुल अग्रवाल।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन