फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls have been waiting for the academic session of the Government Degree College to begin for a decade.

Bijnor News: एक दशक से राजकीय डिग्री कॉलेज का शिक्षा सत्र शुरू होने का बालिकाएं कर रहीं इंतजार

Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Girls have been waiting for the academic session of the Government Degree College to begin for a decade.
नजीबाबाद में अधूरा निर्मित राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज भवन। संवाद
नजीबाबाद। बालिकाओं को आगामी शैक्षिक सत्र में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज में पढ़ने का अवसर नहीं मिलेगा। एक दशक पूर्व बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज मिला था। निर्माण कार्य में बाधाओं के चलते बालिकाओं का राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ने का स्वप्न अभी भी अधूरा है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने करीब दस वर्ष पूर्व तत्कालीन सपा सरकार से राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव पारित कराया था। लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय के सामने नौ वर्ष पूर्व बालिका डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण शुरू हुआ। भवन निर्माण में अनेक बाधाएं उत्पन्न हुईं। कभी बजट को लेकर तो कभी ठेकेदार की उदासीनता से निर्माण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त पोषित मल्टी सेक्टोरल योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम की देखरेख में करीब 4.77 करोड़ रुपये की लागत से नजीबाबाद में राजकीय डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में दो किस्तें जल्दी जारी हुईं। इसके बाद निर्माण कार्य ठेकेदार की उदासीनता, कोरोना काल और बजट के अभाव में भवन निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। करीब तीन वर्ष पूर्व भवन निर्माण की 1.18 करोड़ रुपये की किस्त जारी हुई थी। वक्फ विकास निगम ने काम शुरू कराया, लेकिन बीच में ही आर्थिक नुकसान पर ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए। लंबी प्रक्रिया के बाद ठेकेदार बदला गया। कुछ बजट भी जारी हुआ लेकिन फिर नए ठेकेदार की उदासीनता और बजट जारी न होने से काफी समय से भवन निर्माण रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के वर्तमान चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने कार्यदायी संस्था की उदासीनता से राजकीय डिग्री कॉलेज निर्माण लंबे अरसे से लंबित होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंध में शासन और संबंधित मंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed