फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girlfriend's brother had killed Anil by poisoning him with alcohol

दोस्तों ने शराब में जहर देकर की थी अनिल की हत्या

Sat, 25 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's brother had killed Anil by poisoning him with alcohol
प्रेमिका के भाई ने शराब में जहर देकर की थी अनिल की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर/नहटौर। गांव गिलाड़ा के जंगल में चार दिन पूर्व अनिल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। उसको शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर प्रेमिका के भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
शुक्रवार को डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर अनिल सैनी (22) पुत्र होशराम सैनी निवासी गांव उमरी डबासोवाला का शव नहटौर थाना क्षेत्र के गिलाड़ा में गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। मृतक के भाई अंकुल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद नहटौर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कराते हुए जांच कराई, जिसमें जहर देने की पुष्टि हुई। उधर पुलिस ने हत्यारोपी वीर सिंह उर्फ भोलू गांव उमरी डबासोवाला और संजीव कुमार गांव अलावलपुर धामपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ मेें आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे साथ में रहकर रंगाई पुताई का काम करते हैं। अनिल एक आरोपी वीर सिंह की बहन से फोन पर बातें किया करता था। परिवार की गैरमौजूदगी में घर भी मिलते आता था। तमाम समझाने के बाद भी मिलना जुलना नहीं छोड़ा तो वीर सिंह ने संजीव के साथ मिलकर अनिल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उन्होंने शराब पार्टी के बहाने अनिल को साथ ले लिया। तीनों ने जंगल में साथ बैठकर शराब पी। आखिरी पैग में जहर मिला था, जिसके पीने के थोड़ी देर बाद ही अनिल ने दम तोड़ दिया। आरोपी मृतक का मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए, जिन्हें बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed