फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl students demonstrated their ability from the model

छात्राओं ने मॉडल से दिया योग्यता का प्रदर्शन

Fri, 31 Dec 2021 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Girl students demonstrated their ability from the model
स्योहारा के आरएसपी इंटर कॉलेज में अपने मॉडल के साथ छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
छात्राओं ने मॉडल से दिया योग्यता का प्रदर्शन
विज्ञापन

स्योहारा। आरएसपी इंटर कॉलेज एवं एमक्यू इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनियों में छात्राओं ने सुंदर मॉडल बनाएं। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों द्वारा छात्राओं के प्रदर्शित मॉडल के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
आरएसपी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा के निर्देशन एवं विज्ञान अध्यापक मोहक दीक्षित के नेतृत्व में कक्षा आठ और नौ के छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यालय अधीक्षक सत्यदेव त्यागी ने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी आयोजक मोहक दीक्षित ने बताया कि प्रदर्शनी में 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया है। कक्षा 9 के दीपांशु कुमार, रोबिन कुमार, मयंक कुमार, विकास कुमार का प्रोजेक्ट जेसीबी मशीन को प्रथम स्थान दिया गया है। द्वितीय स्थान कक्षा 9 की तनु रानी, महक उजमा आदि के लो कॉस्ट फ्रिज प्रोजेक्ट को प्राप्त हुआ। तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से कक्षा आठ नौ और दस के छात्र छात्राओं को दिया गया इन्होंने इको फ्रेंडली पार्क और वाटर स्पेंडिंग प्लांट्स के प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त छात्र उदित, निशांत, अंजलि, सलोनी, निहारिका, परिनीता त्यागी, साक्षी, परलजीत, यशी आदि के प्रोजेक्ट मॉडल भी सराहे गए।
विज्ञापन

जीव विज्ञान अध्यापक केपी पुष्पक, ओमेंद्र त्यागी , एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा आदि निर्णायक मंडल में शामिल रहे। एमक्यू इंटर कॉलेज में छात्राओं ने प्रदूषण व स्वच्छता आदि को लेकर मॉडल बनाए। कॉलेज प्रबंधक हाजी वकील अहमद व प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता में होगा। फहीम सिद्दीकी, आलम मौहम्मद उस्मान, फरीद अहमद, नसीर अहमद, अथर जमाल, मो, यूनुस, कारी नाजिर, हाफ़िज नाजिर, मरगूब आदि निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed