फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   girl student closed in room

छात्रा को कमरे में बंद किया

Fri, 22 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Fri, 22 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
हरेवली । शेरकोट थाना क्षेत्र के एक सिरफिरे ने स्कूल से लौटते वक्त छात्रा को अगवा कर अपने घर में स्थित एक कमरे में बंद कर चला गया। छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। छात्रा के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


 एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस में दी तहरीर में बताया है कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा           की छात्रा है। बृहस्पतिवार को         वह स्कूल की छुट्टी होने के        बाद घर आ रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि उसे रास्ते में गांव के एक सिरफिरे ने उसका अपहरण कर लिया। छात्रा को आरोपी अपने घर ले गया और एक कमरे में       बंद कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में जब छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजनों  ने उसकी तलाश शुरू कर दी।      इस दौरान आरोपी कहीं बाहर से आया और उसने बंद कमरे की कुंडी खोल दी। कमरे में छात्रा के रोने पर आसपास के लोगों का गुस्सा भड़क गया। छात्रा ने  परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।


आरोपी इस दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पास के गांव से      पकड़ लिया है। इस मामले की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच के बाद रिपोर्ट        दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed