फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl's ruckus at the young man's house

युवती का युवक के घर हंगामा

Sun, 21 Feb 2021 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Girl's ruckus at the young man's house
स्योहारा। युवती ने मोहल्ले के ही एक युवक के घर पहुंचकर निकाह कराने के लिए जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस युवक को बुलाकर मामला निपटाने में जुटी है।
विज्ञापन

एक युवती रविवार दोपहर मोहल्ला तलाई निवासी युवक के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ गई। युवती ने जमकर हंगामा किया तथा युवक का हाथ लहूलुहान कर दिया। युवती भी इसी मोहल्ले की रहने वाली है। उसने बताया कि उसका गत छह वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा है। युवती ने दो दिन पहले भी युवक से निकाह कराने की पुलिस में गुहार लगाई थी। इस पर युवक के परिजनों ने साफ इनकार कर दिया था। इस पर युवती ने युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस के मुताबिक युवक के परिजन घर में ताला लगाकर घर से फरार हो गए हैं। इस पर पुलिस ने युवती को तहरीर देकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक के परिजनों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed