{"_id":"621287bbcef7013a635fa575","slug":"girl-dies-after-falling-from-train-nazibabad-news-mrt577699888","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरकर युवती की मौत
नजीबाबाद। चंडीगढ़ से नजीबाबाद शादी समारोह में जा रही गांव मिलक की युवती की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
चंडीगढ़ के कारोबारी नाजिर का परिवार शादी समारोह में नजीबाबाद तहसील के पैतृक गांव मिलक आ रहा था। लालकुआं एक्सप्रेस से नजीबाबाद आते समय 22 वर्षीय नाजिर की पुत्री फौजिया अचानक उल्टी करते समय सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गई। युवती के ट्रेन से गिरते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया। ट्रेन से गिरने से फौजिया की मौत हो गई। फौजिया अपनी चचेरी बहन की शादी में परिवार के साथ गांव मिलक आ रही थी। उसकी मौत से शादी के परिवार में मातम छा गया। सहारनपुर में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव नजीबाबाद के गांव मिलक पहुंचा। गमजदा माहौल में परिजनों ने लाडली फौजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया। युवती की मौत से गांव में मातम है।