{"_id":"65aac1b435b948a5ff00f33a","slug":"girl-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-mother-also-dies-to-save-her-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-17917-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रेन आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या, बचाने में मां की भी जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रेन आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या, बचाने में मां की भी जान गई
Sat, 20 Jan 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर में ट्रेन से कटने वाली समला का फाइल फोटो
किरतपुर (बिजनौर)। शुक्रवार को पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवती ने जान दे दी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटी दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। उसका सुसराल पक्ष से विवाद था।
ग्राम सीकरी के ग्रामीणों के अनुसार मीनाक्षी (26) की शादी एक साल पहले हुई थी। मीनाक्षी का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। इसलिए वह मायके में रह रही थी और परेशान रहती थी। शुक्रवार की शाम मीनाक्षी आत्महत्या के लिए नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी मां समला (55) पत्नी संतराम निवासी ग्राम सीकरी ने मीनाक्षी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मृतका मीनाक्षी मानसिक रूप से परेशान थी और बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
- शादी के कुछ दिन बाद ही हो गया था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार मीनाक्षी की शादी एक साल पहले समीपुर थाना क्षेत्र नजीबाबाद गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो गया। अभी दो माह पूर्व मीनाक्षी को उसका पति उसके घर छोड़ गया। वहीं ससुराल पक्ष ने लिखित रूप से फैसला कर लिया और दहेज में दिया गया सामान भी वापस कर दिया। मीनाक्षी जब से ही घर पर ही रहने लगी। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति और खराब हो गई। शुक्रवार को इसी परेशानी के चलते वह ट्रेन आने के समय पटरी पर जाकर बैठ गई। जब तक मां भी दौड़ कर उसे बचा पाती ट्रेन आ गई और मां बेटी दोनों की ही मौत हो गई।