फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl commits suicide by hanging

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 18 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

हरेवली। शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम खिजरपुर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति के पुत्र ने मेरी पुत्री रौनक (26) को बहला-फुसलाकर कोर्ट मैरिज कर लिया था। परिजनों को इस बात का कोई पता नहीं था। 12 दिन पहले पता चलने पर पूछताछ की गई, तो आरोपी ने उन्हें कोर्ट मैरिज होने की बात बताई। जिस पर युवती की शादी परिजन दूसरी जगह कर रहे थे। सोमवार को गोद भराई की रस्म पूरी की जानी थी। युवक के परिजनों ने घर पर आकर युवती को जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने रविवार को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार ने तहरीर में आरोपी युवक सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर प्रतिवादी पक्ष के लोगों ने लगे आरोपों को गलत बताया। थानाध्यक्ष अनुज तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed