{"_id":"5b328b544f1c1bca228b7b0d","slug":"ghaziabad-bulls-wins-kho-kho-matches-at-21-points-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद बुल्स ने जीता 21 प्वाइंट से खो-खो मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद बुल्स ने जीता 21 प्वाइंट से खो-खो मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेती इलाहाबाद और गाजियाबाद की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बादशाह क्लब बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित प्रथम प्रदेशीय खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रथम मैच सीड्स क्लब और डीएवी बिजनौर के बीच हुआ। इसमें सीड्स क्लब ने छह प्वाइंट से मैच जीता। दूसरा मैच इलाहाबाद और आजाद क्लब के बीच खेला गया। इसे इलाहाबाद ने 11 प्वाइंट से जीता। तीसरा मुकाबला गाजियाबाद बुल्स और गाजियाबाद क्लब के बीच हुआ। गाजियाबाद बुल्स ने इसे 21 प्वाइंट से जीत लिया। चौथा मैच फैजाबाद और अलीगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें आठ प्वाइंट से फैजाबाद विजयी रहा।
सोमवार से नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई खो-खो चैंपियनशिप में प्रदेश की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें इलाहाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद क्लब, गाजियाबाद विंग्स, फैजाबाद, डीएवी बिजनौर, सीड्स बिजनौर, आजाद क्लब शामिल हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने कहा कि खेल चाहे कोई भी हो खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ लक्ष्य पर ही होना चाहिए। स्टेडियम के खो-खो कोच मुकुल जाटलान ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 27 जून को होगा। सेमिफाइन सुबह सात बजे और फाइनल मुकाबला शाम पांच बजे होगा। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, राकेश यादव, विपिन कुमार, दीपक कुमार, मुजफ्फर जैदी, राजेंद्र सोलंकी, धर्मवीर भाटी, संजीव थपलियाल आदि शामिल रहे।