फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get cows to roam on the streets

सड़कों पर घूमते गौवंशों को गौशाला में पहुंचवाएं - डीएम

Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Get cows to roam on the streets
सड़कों पर घूमते गौवंशों को गौशाला में पहुंचवाएं
विज्ञापन

बिजनौर । डीएम रमाकांत पांडेय ने अधिकारियों को शहर की सड़कों पर घूम रहे प्रत्येक गौवंश को गौशाला पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्तापरक और समय सीमा के भीतर पूरा कराने की बात कही। योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
बुधवार को विकास भवन सभाकक्ष में शासन के प्राथमिक विकास कार्यो की प्रगति पर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को छाछरी टीप सहित जिले की सभी निर्माणाधीन गौशालाओं का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश को शीत से बचाया जा सके। शहर की सड़कों पर घूम रहे गौवंश को गौशाला में पहुंचाने को कहा। उन्होंने प्रेरणा ऐप की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रेरणा ऐप का प्रयोग सीखने तथा प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण कर प्रेरणा ऐप के माध्यम से जांच आख्या डालने को कहा। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों को गुणवत्ता, मानक और समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को जनपद में स्वास्थ्य विभाग के सभी निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने तथा सरकारी अस्पताल में दवाईयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया कि एनआरएलएम की महिला समूहों को उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को ग्रामीण सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने को कहा ताकि किसानों को परेशानी न हो। बेसिक शिक्षा, पौष्टिक आहार योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि का लाभ लाभार्थियों शीघ्र करने के निर्देश दिए। बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, नियमित टीकाकरण योजना, परिवार नियोजन योजना, सड़क निर्माण परियोजना, पाईप पेयजल योजना, छात्रवृत्ति, कृषि, सिंचाई, गन्ना, महिला एवं शिशु विकास कल्याण सहित सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ विजय कुमार यादव, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed