{"_id":"6633c4de553d61a2520f12c1","slug":"gay-marriage-is-our-legal-right-two-friends-appealed-to-the-chief-minister-to-get-married-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-123085-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: समलैंगिक विवाह हमारा कानूनी हक, दो सहेलियों ने मुख्यमंत्री से लगाई शादी कराने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: समलैंगिक विवाह हमारा कानूनी हक, दो सहेलियों ने मुख्यमंत्री से लगाई शादी कराने की गुहार
विज्ञापन
- घर से फरार हुई दोनों युवतियों ने अपने ही परिजनों पर लगाया अधेड़ को बेचने का आरोप
- सोशल मीडिया संग गली-गली चर्चाओं में बनी फरार हुई दोनों युवतियों की प्रेम कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा(बिजनौर)। समलैंगिक विवाह को कानूनी हक बताने वाली ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो सहेलियां शादी करने की जिद पर अड़ गईं। परिजनों ने विरोध जताया तो घर से फरार युवतियों ने सीधा मुख्यमंत्री स्तर पर अपनी फरियाद दर्ज करा साथ रहने की अनुमति मांगी है। परिजनों पर अधेड़ के हाथों खुद को बेचने का आरोप लगाने वाली युवतियों ने सुरक्षा दिलाने की गुहार भी लगाई है। फिलहाल सोशल मीडिया से लेकर शहर की गली-गली पूरा मामला चर्चाओं में बना है। परिजनों की तहरीर पर युवतियों के लापता होने पर दुकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की की गई है।
नगर की दो युवतियां एक ब्यूटीपार्लर चलाती थी। एक सप्ताह पूर्व दोनों युवतियां घर से फरार हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुकान स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इसी बीच दोनों युवतियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक को मान्यता देने का हवाला देते हुए साथ रहने की बात कही है। साथ ही एक युवती ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि पैसे के लालच में उसे एक अधेड़ व्यक्ति को बेचना चाहते हैं। पुलिस अब मुख्यमंत्री पोर्टल से आये प्रार्थना पत्र की जांच में जुट गई है।
मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस के माध्यम से दोनों युवतियों द्वारा परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गये हैं। साथ ही दोनों युवतियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक को मान्यता देने की बात कर साथ रहने की बात कही है। - जीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक