{"_id":"62a2396c78b0827bf975e9aa","slug":"gautam-won-silver-medal-in-weightlifting-bijnor-news-mrt5922366158","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टिंग में गौतम ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलिफ्टिंग में गौतम ने जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटलिफ्टिंग में गौतम ने जीता सिल्वर मेडल
बिजनौर। चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वेटलिफ्टर गौतम सिंह ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गौतम ने 284 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी गौतम ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते हैं।
पंजाब के पंचकूला में तीन जून से चल रहे चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के गांव नारायण खेड़ी के मनोज कुमार के पुत्र गौतम सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को 102 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता में स्नेच में 127 व क्लीन एंड जर्क में 157 किलो भार उठाया। गौतम सिंह ने कुल 284 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वर्ष 2019 में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम में गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
वेटलिफ्टिंग में गांव गिलाड़ी से अंतरराष्ट्रीय चैंपियन रहे जसवंत सिंह ने बताया कि गौतम सिंह के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। उनके प्रदर्शन से क्षेत्र के युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। गैलरी में वेटलिफ्टिंग के कोच करन सिंह ने बताया कि वेटलिफ्टर गौतम सिंह जिले का होनहार खिलाड़ी है। जल्द ही वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेगा। गौतम में सिल्वर मेडल जीतने के बाद आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।