फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gates will open from today, jungle safari will be held in Amangarh

Bijnor News: आज से खुलेंगे द्वार, अमानगढ़ में होगी जंगल सफारी

Tue, 14 Nov 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gates will open from today, jungle safari will be held in Amangarh
अमानगढ़ का मुख्यद्वार पर की गई तैयारी।
बुधवार से शुरू होगा अमानगढ़ में पर्यटन, वन अफसरों ने निरीक्षण जाना तैयारियों का हाल
विज्ञापन



- 02 बजे अमानगढ़ में जाएगा पर्यटकों का पहला दल
- 05 जिप्सी सुबह, 05 जिप्सी को शाम के समय मिलेगा प्रवेश
- 35 किमी के ट्रैक पर कर सकेंगे जंगल सफारी
- 2280 रुपये का शुल्क जिप्सी के लिए देना होगा
- 200 रुपये प्रति पर्यटक, गाइड के लिए 400 रुपये शुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हिमालय की तलहटी में बसे प्राकृतिक के उपहार अमानगढ़ में आज से पर्यटक घूम पाएंगे। आज अधिकारिक तौर पर अमानगढ़ पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। पर्यटकों के लिए अच्छी खबर यह है कि फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया। वन अफसरों ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड अलग होने से पहले अमानगढ़ वन रेंज कार्बेट पार्क का ही हिस्सा थी। उत्तराखंड बना तो कार्बेट पार्क उत्तर प्रदेश से अलग हो गया। अमानगढ़ वन रेंज बिजनौर के हिस्से में आ गई। अमानगढ़ की बात करें तो यह रेंज पेड़-पौधों व सुंदर वन्यजीवों से भरी हुई है। इस रेंज का रकबा एक लाख बीघा जमीन से अधिक है। इस रेंज में वन्य जीव, सैकड़ों प्रजाति के पक्षी, वनस्पति मौजूद हैं। यहां का घना जंगल भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।
विज्ञापन



35 किमी ट्रैक पर होगी जंगल सफारी : एसडीओ
एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि अभी अमानगढ़ के अंदर वन विभाग ने पर्यटकों ने 35 किमी ट्रैक घूमने के लिए निर्धारित किया है। यदि फीस की बात करें तो पिछले वर्ष की तरह ही फीस ली जाएगी। फिलहाल एक जिप्सी में पांच लोगों को जाने की अनुमति होगी और पर्यटकों को इसके लिए 2280 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं इसमें प्रति पर्यटक 200 रुपये, एक गाइड के लिए 400 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से पर्यटक घूम सकेेंगे : डीएफओ
डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज से पर्यटकों के लिए अमानगढ़ के द्वार खुल जाएंगे। केहरीपुर चौकी पर काफी काम पर्यटकों के लिए कराए गए हैं। ताकि यहां आने वाले पर्यटक कुछ समय के लिए आराम कर सकें। इसके लिए कैफेटेरिया, हट तैयार करा दिए गए हैं। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जंगल के अंदर सभी रास्तों को पहले ही ठीक करा दिया गया है।

जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
अमानगढ़ की बेवसाइट बना दी गई है। जल्द ही इस पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल बुकिंग ऑफलाइन ही रहेगी। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से पर्यटक घर बैठकर अपनी बुकिंग करा सकेंगे।



अमानगढ़ के पास झील बनाती है इसे खास

अमानगढ़ का रकबा एक लाख बीघा जमीन से अधिक है। उत्तराखंड बनने से पहले यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ही हिस्सा था। यहां बाघ, गुलदार, हाथी, चीतल आदि बहुत संख्या में हैं। अमानगढ़ के पास ही पीली बांध है, जहां पर सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है, जो खुद में एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। ऐसे में पर्यटक जंगल सफारी के साथ साथ पक्षी विहार भी कर पाएंगे।

अमानगढ़ एक नजर में

रकबा 9580 हेक्टेयर

बाघ 32

हाथी 100
गुलदार 45

हाथी 105

चिकारा 06

काला हिरन 50

सांभर 226

बारहसिंगा 37

भालू 9

मोर 1074

नोट: आंकड़े वन विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed