फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gasping old 12 ambulance

उम्रदराज होने पर जिले में हांफ रही 12 एंबुलेंस

Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gasping old 12 ambulance
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में खड़ी कबाड़ में तब्दील एंबुलेंस। - फोटो : BIJNOR
हांफ रही उम्रदराज 12 एंबुलेंस
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगीं 12 एंबुलेंस अपनी निर्धारित ढाई लाख किलोमीटर की सीमा से काफी अधिक चल चुकीं हैं। ये एंबुलेंस लगातार खराब भी हो रहीं हैं। कभी भी मरीज के साथ हादसा हो सकता है।
जिले में 64 एंबुलेंस चलाई जा रही हैं। जिनमें 102 की 31 और 108 की 33 एंबुलेंस हैं। 52 एंबुलेंस निर्धारित सीमा ढाई लाख किलोमीटर से कम चली हैं। जबकि 12 एंबुलेंस तीन से चार लाख किलोमीटर तक चल गई हैं। ढाई लाख किलोमीटर चलने के बाद इन एंबुलेंस को बदल देना चाहिए था, लेकिन ये सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसके साथ ही टायर की क्षमता 60 हजार किलोमीटर चलने की होती है। जिसके बाद इन्हें बदल दिया जाता है। जबकि रखरखाब के अभाव में 10 हजार किलोमीटर चलने के बाद ही टायरों को बदलने की जरूरत पड़ जाती है। जिले को साल 2019 में नौ नई एंबुलेंस मिली थीं। इसके बावजूद 12 एंबुलेंस ऐसी हैं जो ज्यादा चलने की वजह से हांफ रही हैं।
विज्ञापन

सवा लाख तक चल गईं 52 एंबुलेंस
जिले में चल रही 52 एंबुलेंस 90 हजार किलोमीटर से सवा लाख तक चल गई हैं। जिसमें से कुछ एंबुलेंस 90 हजार किलोमीटर तो कुछ एक लाख किलोमीटर तक चल गई हैं। इसके साथ ही साल 2019 में नौ एंबुलेंस को बदल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार साल से खड़ी एंबुलेंस
साल 2019 में खराब व पुरानी नौ एंबुलेंस को बदल दिया गया था। जिसके बाद से ये एंबुलेंस जिला अस्पताल में ही खड़ी हैं। कई सालों से खड़ी इन एंबुलेंस पर जंग लग चुका है। इतना ही नहीं एंबुलेंस के अंदर घास तक उग आई है।
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर गिरीश पुरोहित ने बताया कि समय-समय पर एंबुलेंस की सर्विस होती रहती है। अभी तक सभी एंबुलेंस ठीक चल रही हैं। एंबुलेंस में थोड़ी खराबी होने पर नगीना वर्कशॉप पर ठीक करने के लिए भेजा जाता है। ज्यादा खराबी होने पर मुरादाबाद वर्कशॉप पर भेजा जाता है।

एंबुलेंस इंचार्ज मनोज सामंत ने कहा कि हमारी तरफ से पूरी कोशिश की जाती है कि मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाया जाए। हमारी सभी एंबुलेंस ठीक हैं। अभी तक किसी भी मरीज को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed