फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganpati reached every home, welcomed with great pomp

Bijnor News: घर-घर पहुंचे गणपति, धूमधाम से हुआ स्वागत

Wed, 20 Sep 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganpati reached every home, welcomed with great pomp
-भक्तों ने ढोल नगाड़ों से किया भगवान गणपति का स्वागत
विज्ञापन

-10 दिनों तक घरों में होगी विघ्नहर्ता गणेश की विशेष पूजा अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गणेश चतुर्थी की धूम रही। लोगों ने ढोल नगाड़ों से गणपति बप्पा का अपने घरों में स्वागत किया। बिजनौर शहर में 12 स्थलों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके अलावा दर्जनों लोगों ने अपने घर में गणपति स्थापित किए। अगले 10 दिनों तक यहां भगवान गणेश का गुणगान किया जाएगा।
शहर के मोहल्ला भाटान में विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित ही गई। पंडित चंद्रमोहन शर्मा ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर यजमान अकिल अग्रवाल, संदीप उपाध्याय, राजीव कश्यप, प्रियंका रानी, राजेंद्र कश्यप रहे। उधर, सराफा सांवरकर संघ बिजनौर की ओर से मंगलवार को मूर्ति स्थापना सर्राफा बाजार में हुई। 27 सितंबर को सुबह 11 बजे मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा निकली जाएगी। गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने शिव पार्वती नंदन गणेश का स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति विसर्जन तक रोजाना सुबह-शाम विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। प्रतिमा स्थापित होने वाली जगहों पर भगवान गणेश के भजनों की धूम रही। इसके अलावा पांडालों को फूल-मालाओं से सजाया गया। गणपति विसर्जन तक उनकी लीलाओं का वर्णन होगा। आरती के समय भक्तों की काफी भीड़ रही। भक्तों ने पूजा के बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों के चेहरे अलग खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

शहर में धूमधाम से निकाली गई भगवान गणपति की शोभायात्रा
नगीना। गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से नगर के मुख्य मार्ग से मोहल्ला मुगलान तक भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। वहीं दूसरी ओर पंजाबी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठान से नगर के मुख्य मार्ग से सरायमीर तक गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रमोद चौहान ने बताया कि उनके संगठन ने तय किया है कि इस बार नई प्रथा शुरू की जा रही है। लगातार नौ दिन की पूजा अर्चना के बाद भगवान गणपति की प्रतिमा काे हरिद्वार में विसर्जित नहीं किया जाएगा। बल्कि साढ़े तीन फीट ऊंची पीतल की गणेश प्रतिमा को गंगा में स्नान कराकर वापस मंदिर में स्थापित करेंगे। इस मौके पर शीतल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल विक्की, मुकुल गुप्ता, सभासद गोपाल शर्मा, नितिन अग्रवाल ,सौरभ अग्रवाल, विकास अग्रवाल, गणपति सेवा मंडल अध्यक्ष पवन कंबोज, मोहित गर्ग, सन्नी चोपड़ा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन पूजन कर स्थापित की भगवान गणेश की प्रतिमा

कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव शादीपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। शादीपुर में मुख्य यजमान नरेंद्र वर्मा, मुकेश वर्मा ने गणेश प्रतिमा को स्थापित किया। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। इसके अलावा गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर भोलेनाथ वर्मा, महेंद्र सिंह, तरुण गुप्ता, वरुण कुमार, राहुल, दीपक, संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।


भगवान गणेश की पौराणिक कथाओं का किया वर्णन
अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणेश चतुर्थी मनाई गई। आचार्य कल्याण सिंह, जितेंद्र वत्सल ने विद्यार्थियों को भगवान गणेश की पौराणिक कथा बताई। उन्होंने भगवान शिव द्वारा गणेश जी का सिर काटने से लेकर गज का सिर लगाने तक की कथा का वर्णन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुख समृद्धि के देवता भगवान गणेश के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद कक्षा 12 के छात्र अंकुर कुमार को नेहरू नगर गाजियाबाद में आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित मेले में गणित वाचन परीक्षा में प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुणाल, वैभव बंसल, वैभव प्रताप, कनिष्क सिंह, ओम तुलस्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed