फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ganna kendra par ghat-toli mili

मंडौरा में गन्ना केंद्र पर घटतौली मिली

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मंडौरा जट के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। बाद में गन्ना सचिव और गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक ने कांटे पर बांट रखकर जांच की। जांच में करीब सात प्रतिशत घटतौली पाई गई। सेंटर इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। 
विज्ञापन


गांव मंडौराजट में बिलाई शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। इस पर धर्मवीर सिंह सेंटर इंचार्ज हैं। मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे गांव का सुधाकर ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर सेंटर पर गया था। किसान के अनुसार कंप्यूटरीकृत कांटे पर उसका गन्ना 24 क्विंटल 84 किलो निकला। शक होने पर किसान भड़क गया। बाद में अन्य किसान पहुंच गए और हंगामा करने लगे। कांटे पर बांट रखवाकर जांच की तो सात प्रतिशत की घटतौली मिली। इस पर कैलाश, पारूल, जयवीर सिंह, मदन सिंह, सुधाकर आदि किसानों ने सेंटर इंचार्ज को बंधक बनाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


किसानों के हंगामे की सूचना पर गन्ना सचिव ओमप्रकाश व गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक प्रेम सिंह ने सेंटर के कांटे की जांच की। गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक प्रेम सिंह के अनुसार कांटे पर करीब सात प्रतिशत घटतौली पाई गई है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सेंटर इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed