फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ganna bhugtan ka bojh kam hua

घटा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का बोझ

Sat, 10 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
ganna bhugtan ka bojh kam hua
गन्ना भुगतान का बोझ हुआ कम। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
बिजनौर में  बाजार में चीनी के दाम चढ़ने से गन्ना मूल्य बकाया भुगतान पिछले सत्रों के मुकाबले कुछ बेहतर हुआ है। पिछले सत्र में मिलों पर बकाया भुगतान जहां 750 करोड़ रुपये तक का था। वहीं इस बार यह घटकर करीब पौने दस करोड़ का ही है। हालांकि बकाया मूल्य भुगतान के लिए किसानों का मिलों और सरकार पर दबाव जारी है।
विज्ञापन


गन्ना जिले के किसानों की लाइफ लाइन है। हर साल करीब दो लाख हेक्टेयर जमीन में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना किसान पैदा करते हैं। लेकिन मिलों से गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर हर साल किसानों का संघर्ष जारी रहा है। मिलें चीनी का बाजार अच्छा न होने की दुहाई देकर किसानों का भुगतान  लटकाएं रहती थीं। लेकिन इस बार हालात बदले हैं।
विज्ञापन


रिटेल बाजार में चीनी अब 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। चीनी मिल भी 3400 से 3500 रुपये प्रति कुंतल पर चीनी बेच रहे हैं। चीनी के दाम चढ़ने का सीधा फायदा जिले के तीन लाख 16 हजार किसानों को मिला है। शुगर मिलों द्वारा अधिकतर भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल बरकतपुर मिल पर ही किसानों का 9.45 करोड़ रुपये का भुगतान बचा है। बिजनौर शुगर मिल के जीएम प्रशासन एके सिंह के अनुसार  और साल के मुकाबले इस बार चीनी के दाम अच्छे होने से किसानों का भुगतान समय पर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed