{"_id":"64a9ae9326479ff91303f434","slug":"gangan-canal-overflow-crops-submerged-dhampur-news-c-32-1-smrt1025-2591-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांगन नहर ओवरफ्लो, फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांगन नहर ओवरफ्लो, फसलें जलमग्न
Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। गांगन नहर के ओवरफ्लाे हो जाने से कई किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं हैं। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने पानी बंद करने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा नहटौर गांगन सिस्टम से निकली गांगन नहर को आग्रह करने के बाद भी बंद नहीं किया गया है। नहर में पानी के ओवरफ्लो होने से किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई है। गांव बसेड़ा खुर्द, भटियाना, सरकथलमाधो, मटौरा मान, पाडली मांडू सहित कई गांवों के किसानों ने बताया कि गांगन नहर के आए पानी से उनकी खेती को बर्बाद हो गहहै।
राजवीर शर्मा, तेजपाल सिंह आदि ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने गांगन नदी के पानी को कम कर नहर में छोड़ दिया। जिससे अब दो दिन से हो रही भारी बारिश से नहर में पानी ओवरफ्लो हो गया है। गन्ना, धान और चारे की फसल में अभी भी पानी जमा है।
उधर, नहटौर सिस्टम के जेई पवन कुमार चौधरी ने बताया किसानों की मांग पर पानी छोड़ा गया था। यदि दिक्कत हो रही है तो नहर के पानी को बंद कराया जा रहा है।