{"_id":"6425da06326ccf9f1e06fa74","slug":"ganga-yatra-taken-out-on-completion-of-one-year-of-government-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-651-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सरकार के एक साल पूरा होने पर निकाली गंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सरकार के एक साल पूरा होने पर निकाली गंगा यात्रा
Fri, 31 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के बैराज से निकाली गई गंगा यात्रा में शामिल वोट पर सवार विधायक व अधिकारीगण।
-पीएसी के जवानों ने नौकाओं से गंगा में दिखाए करतब
विधायकों और अफसरों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का साल पूरा होने पर पीएसी के जवानों ने बैराज से गंगा यात्रा निकाली। अफसरों और विधायकों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में मुरादाबाद 23 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों नौकाओं से करतब भी दिखाए।
पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक हिमांशु कुमार बृहस्पतिवार को पीएसी के बाढ़ राहत दल के जवानों के साथ बिजनौर बैराज पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे छह मोटर बोट से गंगा यात्रा शुरूआत की गई। इस दौरान सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी नीरज कुमार जादौन आदि की मौजूदगी में गंगा पूजन किया और गंगा की धारा में दूध अर्पित किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर गंगा यात्रा में शामिल मोटर बोट को रवाना किया।
सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, साथ ही सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी, सौरभ सिंघल, एएसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, डीएफओ एके सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा आदि मौजूद रहे।