फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga water level increased: land sliding started again in Khadar areas of Bijnor, villagers and farmers in panic

गंगा का जलस्तर बढ़ा : बिजनौर के खादर क्षेत्रों में फिर शुरू हुआ भूमि कटान, दहशत में ग्रामीण व किसान

Sun, 18 Jul 2021 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Jul 2021 02:08 PM IST
सार

उधर, भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी से गुजरने पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है। नदी के रपटे पर पानी का बहाव तेज होने के कारण किसी को भी नदी के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
 

विज्ञापन
Ganga water level increased: land sliding started again in Khadar areas of Bijnor, villagers and farmers in panic
गंगा में बढ़ा जलस्तर व खादर क्षेत्र में हो रहा भूमि कटान - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बिजनौर के गंगा खादर क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूमि कटान से ग्रामीण व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह से बिजनौर जिले में मूसलाधार बारिश हुई। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे तक 30 एमएम वर्षा हो चुकी है। उनका कहना है अगले दो-तीन दिन तक लगातार तेज वर्षा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


वहीं, लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नांगल सोती के गांव गौसपुर की तरफ फिर से भूमि कटान हुआ। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

उधर, भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी से गुजरने पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है। नदी के रपटे पर पानी का बहाव तेज होने के कारण किसी को भी नदी के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed