फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga's water level increased, water reached villages

गंगा के उफान पर, कई गांव में बाढ़ का खतरा

Thu, 29 Jul 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased, water reached villages
बिजनौर के ग्राम रावली में रपटे पर बहता मालन नदी का पानी। - फोटो : BIJNOR
गंगा का जलस्तर बढ़ा, गांवों में पहुंचा पानी
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के बाद गंगा से कई तटीय गांव में बाढ़ का खतरा है। गंगा के उफान पर आने के बाद गंगा का पानी घट व बढ़ रहा है। सुबह उफान पर गंगा के आने के बाद शाम को पानी घट गया। रात में गंगा का पानी बढ़ने की आशंका है। गंगा में पानी बढ़ने से तटीय गांव के लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। गंगा ने कई जगह कटान करना भी शुरू कर दिया है।
पहाड़ी व मैदानी इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बाद गंगा उफान पर आने लगी हैं। गंगा के तटीय कई गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को गंगा में पानी घट बढ़ रहा हैं। गंगा में पानी बढ़ने से तटीय गांव बाढ़ का अंदेशा बना है। लोग बाढ़ के डर से रात जागकर गुजार रहे हैं। बुधवार की रात गंगा में पानी बढ़ने से मंडावर क्षेत्र के गांव कोहरपुर व फतेहपुर के पास गंगा खेेतों की और कटान कर ही है। गंगा से सटे गांव ब्रह्मपुरी, डैबलगढ़, वीरूवाला, सीमली, नवलपुर में पानी आने का खतरा है। बृहस्पतिवार की शाम को गंगा में पानी घट गया।
विज्ञापन

सुबह गंगा उफान पर आने के बाद गंगा में एक लाख 52 हजार क्यूसेक पानी हो गया। शाम चार बजे घटकर एक लाख 26 हजार क्यूसेक रह गया हैं। रात में पानी फिर बढ़ने की आशंका है। गंगा में पानी बढ़ने व घटने से लोग परेशान हैं। गंगा में रात पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों की फसलें भी जलमग्न हो गई। मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष कुमार के मुताबिक सुबह गंगा में एक लाख 52 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। शाम को घटकर एक लाख 26 हजार क्यूसेक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालन नदी से रपटे पर बहा पानी
गंगा के साथ मालन नदी में पानी आने से गांव ब्रह्मपुरी में पानी भर गया है। रावली के रपटे पर तीन फुट पानी बह रहा है। मालन का पानी कम होने के बाद ही रपटे से पानी कम होगा। लोग नाव के सहारे रपटे से आ जा रहे हैं। गांव के लोगों के मुताबिक उन्हें हर साल बरसात में यह समस्या झेलनी पड़ती है, कोई इससे निजात नहीं दिला रहा है।

मंडावर के गांव फतेहपुर के पास खेतों का कटान करती गंगा।

मंडावर के गांव फतेहपुर के पास खेतों का कटान करती गंगा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed