फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Mashal Yatra will reach Ganga Barrage Ghat today

आज गंगा बैराज घाट पहुंचेगी गंगा मशाल यात्रा

Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ganga Mashal Yatra will reach Ganga Barrage Ghat today
आज गंगा बैराज घाट पहुंचेगी गंगा मशाल यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऋषिकेश से शुरू होने वाली गंगा मशाल यात्रा मंगलवार को बिजनौर पहुंचेगी। गंगा मशाल यात्रा सुबह दस बजे गंगा बैराज घाट पहुंचेगी। वहां अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया कि नौ से दस बजे तक गंगा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम होगा। दस बजे गंगा मशाल यात्रा पहुंचेगी। दस बजकर दस मिनट पर गंगा मशाल पूजन व अतिथियों का सम्मान होगा। विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और जादूगर एनए पाशा जादू शो करेंगे और निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 12 बजे अतिथियों का उद्बोधन होगा और सभी को गंगा को निर्मल रखने की शपथ दिलाई जाएगी। एक बजे गंगा मशाल यात्रा बुलंदशहर के लिए प्रस्थान करेगी। डीएम ने बताया कि कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed