फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Jal's Sample taken by NGT team

एनजीटी की टीम ने लिया गंगाजल का सैंपल

Wed, 09 Jan 2019 11:22 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 09 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ganga Jal's Sample taken by NGT team
बिजनौर में गंगा बैराज पर जांच करने पहुंची एनजीटी की टीम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में राष्ट्रीय हरित अभिकरण की टीम ने जिले में गंगा के पानी का निरीक्षण किया। टीम ने गंगा में पानी की शुद्धता व फैक्ट्रियों का पानी जाने से रोकने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंगा किनारे दुकान आदि लगाने वाले दुकानदारों से कूड़ा आदि इसमें न फेंकने तथा पॉलिथीन न रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन




राष्ट्रीय हरित अभिकरण की मॉनीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण टंडन, सदस्य डा. अनीता राय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक एमके विश्वास ने डीएम अटल कुमार राय, सीडीओ प्रवीण मिश्र के साथ गंगा की धारा का निरीक्षण किया। टीम ने बालावाली और गंगा बैराज से पानी का सैंपल लिया। बैराज पर कई सदस्यों ने गंगा में स्नान किया और विधि विधान से आरती की। दुकानदारों से गंगा में कूड़ा आदि न फेंकने और पॉलिथीन न रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और साफ किए जा रहे पानी की पूरी जानकारी ली। टीम ने गंगा में शोधित करके डाले जाने वाले फैक्ट्रियों के पानी को रोकने के लिए किए गए इंतजाम भी देखे। सदस्यों ने कहा कि किसी भी सूरत में गंगा के पानी में कोई गंदगी न जाने पाए। अगर कोई औद्योगिक इकाई या नगर पालिका इसकी अवहेलना करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि गंगा किनारे सफाई अभियान भी समय समय पर चलाया जाए। गंगा किनारे शवों का अंतिम संस्कार करने आने वालों को गंगा में किसी तरह का कूड़ा न डालने के लिए जागरूक करने को कहा। इस दौरान तमाम अधिकारी व बसपा के पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन




उधर, नांगलसोती में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर व बालावाली गंगा का निरीक्षण किया। टीम ने चीनी से जैविक खाद व गंगा जल का नमूना भी लिया। एनजीटी टीम के चेयरमैन अरुण टंडन, एडीएम विनोद कुमार गौड़, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा, सदस्य सरिता राव, अनीता राय ने एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के साथ उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के जैविक खाद प्लांट का निरीक्षण किया। टीम ने उत्तम शुगर मिल के जैविक खाद प्लांट तथा चीनी मिल से निकलने वाले पानी की निकासी के संबंध में जानकारी की। टीम ने उत्तम शुगर मिल से नमूने भी लिए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल टीम ने बालावाली गंगा क्षेत्र पहुंचकर गंगाजल का जायजा लिया। टीम ने गंगा में प्रदूषण की मात्रा की जांच के लिए जल के नमूने भी लिए। टीम के साथ चीनी मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह, कपिल दत्ता, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, एके त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





आरती की
बैराज घाट पर मां गंगा की अविरल धारा को देखकर टीम के सदस्य खुद को आरती करने से नहीं रोक सके। उन्होंने मां गंगा की आरती कर उसकी धारा में दूध प्रवाहित किया। पंडित अभिषेक शास्त्री ने विधि विधान से आरती कराई।




सौरभ सिंघल की सराहना की
गंगा विचार मंच नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल द्वारा गंगा की धारा को निर्मल रखने के प्रयासों की सराहना की। डीएम ने टीम को बताया कि बैराज पर गंगा आरती सौरभ सिंघल के सहयोग से प्रतिदिन की जाती है। गंगा  की साफ सफाई भी वह कराते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सौरभ सिंघल की प्रशंसा की चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed