{"_id":"6a8df640c3b8284e400fc4f3","slug":"ganga-expressway-will-gain-momentum-after-cabinet-approval-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-188538-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कैबिनेट की मंजूरी के बाद रफ्तार पकड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कैबिनेट की मंजूरी के बाद रफ्तार पकड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक विस्तार देने के लिए योगी कैबिनेट ने 10,761 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे जिले में एक्सप्रेस-वे के जल्द निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। कैबिनेट की मंजूरी से जनपदवासियों में खुशी है। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 117 गांव चिह्नित किए जा चुके हैं। इसका लेआउट भी लगभग तैयार है। बरसात के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
जिले में लंबे समय से गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग उठती रही है। प्रयागराज से गंगा तक प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे को बिजनौर से गुजारने की मांग लगातार की जाती रही। मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो चुका है। अब गंगा एक्सप्रेस-वे को अमरोहा से हरिद्वार तक विस्तार देने की योजना से बिजनौर को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद जगी है।
जिले के लोगों ने कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे बिजनौर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जिले में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। हरिद्वार तक एक्सप्रेस-वे पहुंचने से बिजनौर, नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन के लिए तेज और सुगम वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बिजनौर की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। हरिद्वार आने-जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, ढाबे, परिवहन और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की संभावना है। गंगा एक्सप्रेस-वे जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है
-एनएच-34 पर वाहनों का कम होगा दवाब
बिजनौर से हरिद्वार की दूरी बहुत अधिक नहीं है, लेकिन एनएच-34 पर स्थानीय और लंबी दूरी के वाहनों का दबाव, कस्बों से गुजरने वाला यातायात और धार्मिक आयोजनों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ सफर को प्रभावित करती है। गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार से लंबी दूरी के यातायात को अलग मार्ग मिलने पर एनएच-34 पर भी दबाव कम होने की उम्मीद है।
पर्यटन को भी मिलेगी नई राह
बिजनौर गंगा किनारे बसा जिला है। विदुर कुटी, गंगा बैराज, नजीबाबाद के ऐतिहासिक स्थल और अन्य पर्यटन स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिल सकता है। हरिद्वार आने वाले पर्यटकों को बिजनौर के पर्यटन स्थलों तक लाने के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी आधार बन सकती है।
विकास को मिलेगी तेजी: विधायक
सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने गंगा एक्सप्रेस-वे के बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बिजनौर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के विकास को तेजी से रफ्तार दे रही है। गंगा एक्सप्रेस-वे जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से बिजनौर की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही औद्योगिक, व्यापारिक और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विकास के नए रास्ते खुलेंगे: दिगंबर सिंह
भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि कैबिनेट द्वारा 10,761 करोड़ रुपये की मंजूरी दिए जाने का वह स्वागत करते हैं। इससे बिजनौर के विकास के नए रास्ते खुलेंगे और जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के सर्किल रेट बढ़वाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों के हित में सर्किल रेट बढ़वाए जाएंगे।
कारोबार को मिलेगा बढ़ावा: मनोज कुच्छल
व्यापारी मनोज कुमार कुच्छल ने बताया कि हरिद्वार और बिजनौर के बीच पहले से ही मजबूत व्यापारिक जुड़ाव है। एक्सप्रेस-वे के विस्तार से दोनों क्षेत्रों के बीच माल की आवाजाही सुगम और तेज होगी, जिससे व्यापारियों को परिवहन में सुविधा मिलने के साथ कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह एक्सप्रेस-वे जिले के आर्थिक विकास को नई गति देगा।
जिले में बढ़ेगा पर्यटन: सुमन चौधरी
समाजसेवी साहित्यकार सुमन चौधरी ने कहा कि हरिद्वार आने वाले पर्यटकों का रुख बिजनौर की ओर बढ़ेगा, जिससे होटल, ढाबे, परिवहन और स्थानीय कारोबार को सीधा लाभ मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे जिले के आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।