{"_id":"6ab6ce4bf7248276b4065d35","slug":"gang-rape-accused-spend-their-nights-tossing-and-turning-in-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-191237-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जेल में करवट बदलते हुए कट रहीं सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जेल में करवट बदलते हुए कट रहीं सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की रात
विज्ञापन
बिजनौर। अमरोहा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर, सिपाही और पुलिस के दरोगा और सिपाही की रात बिजनौर जेल में बंद हैं। इनकी रात करवटें बदलते हुए कट रही है। खाना भी कम ही खा रहे हैं। फिलहाल चारों को बैरक नंबर आठ में रखा गया है।
अमरोहा की पुलिस ने 22 सितंबर की रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के डीडी फार्म हाऊस से आरोपी दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव व सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित को गिरफ्तार किया था। इन पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अमरोहा की अदालत ने चारों आरोपियों को बिजनौर जेल भेज दिया था।
बुधवार की शाम को चारों आरोपी बिजनौर की जेल में दाखिल हो गए थे। जिन्हें बैरक नंबर आठ में रखा गया है। जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता ने बताया कि नए बंदी है, इन्हें शुरुआत के कुछ दिनों तक अलग बैरक में रखा जाता है। बाद में चारों बंदियों को अलग अलग बैरक में कर दिया जाएगा। जेलर ने बताया कि दो रातों से चारों बंदी बेहद कम सो रहे हैं। खाना भी भरपेट नहीं खा रहे हैं। शुरुआत में अक्सर ऐसा होता है।