फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Games dominated Bhikkawala

खेलों में भिक्कावाला का दबदबा

Fri, 30 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Games dominated Bhikkawala
रामगंगा क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कालागढ़ में सेंट मेरी स्कूल मंे हाई जंप लगाता प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के कालागढ़ में भिक्कावाला के सेंटमेरीस इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूलों की आयोजित 49 वीं रामगंगा क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भिक्कावाला कॉलेज सिरमौर बन गया।  ट्रैक पर धावकों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, बीएसए इंटर कॉलेज कादराबाद ने दूसरे स्थान पर रहने में कामयाब हो गया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 30 सितंबर को होगी।  
विज्ञापन


कॉलेज प्रांगण में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 49 वीं रामगंगा क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्षेत्रीय कालेजों में सेंट मेरीस इंटर कालेज भिक्कावाला ने 152 , बीएसए इंटर कालेज कादराबाद ने 100, भूतपूर्व सैनिक आदर्श कालेज कल्लूवाला  ने 33, ओम इंटर कालेज मुरलीवाला ने 23, एचआईसी कासमपुर गढ़ी ने 8, पीजेएम शेरकोट ने 7, सादकपुर ने 3 व नवरत्न इंटर कालेज रेहड़ ने दो अंक प्राप्त किए। बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता मे  सबजूनियर वर्ग में 400 मीटर दौड़ में भिक्कावाला के लक्की कुमार प्रथम, मुरलीवाला के मनदीप ंसिह ने द्वितीय भिक्कावाला के शिवम तीसरे स्थान पर रहा। लंबीकूद में कादराबाद के मनोज ने प्रथम, सागर ने द्वितीय व मनीष ने तीसरा स्थान पाया। ऊंचीकूद में कादराबाद के मनोज चौहान ने प्रथम, भिक्कावाला के सागर ने द्वितीय व दीक्षित ने तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन

जूनियर वर्ग मे 100 मीटर दौड़ में भिक्कावाला के सौरभ ने प्रथम, कादराबाद के कविराज ने द्वितीय, कासमपुर गढ़ी के आनंद ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में भिक्कावाला के मिथुन ने प्रथम, कल्लूवाला के अभिषेक ने द्वितीय, कादराबाद के सुनील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में कल्लूवाला के राजा ने प्रथम, वरुण ने द्वितीय व भिक्कावाला के अरविंद पाल ने तीसरा स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में कल्लूवाला के जसविंदर सिंह ने प्रथम, कादराबाद के रवि ने द्वितीय व कासमपुर गढ़ी के नितिन ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में कल्लूवाला के राजा ने प्रथम: कादराबाद के रवि कुमार ने द्वितीय, कासमपुर गढ़ी के अभिलाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में भिक्कावाला के नमन चौधरी ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय, कासमपुर गढ़ी के अभिलाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग मे 100 मीटर दौड़ में कादराबाद के विकास कुमार ने प्रथम, भिक्कावाला के विजय सिंह ने दूसरा, कादराबाद के विकास कुमार व भिक्कावाला के दिव्यांशु ने तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में भिक्कावाला के रोहित सैनी ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय व कादराबाद के भारत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में भिक्कावाला के रोहित सैनी ने प्रथम, कादराबाद के गोपिंदर ने द्वितीय, सुरेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में कादराबाद के गोपिंदर ने प्रथम, सौरभ ने द्वितीय व भिक्कावाला के गुरुसेवक सिंह ने तीसरा, भाला फेंक में भिक्कावाला के अर्जुन ंसिह ने प्रथम, साजन ने द्वितीय व कादराबाद के साजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में कादराबाद के सूरज ने प्रथम, इंद्रजीत ने द्वितीय व भिक्कावाला के दिव्यांशु ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को भारतीय जीवन बीमा निगम के धामपुर शाखा के विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंघल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक फादर जोस वर्गीस, प्रधानाचार्या सिस्टर जिनी वर्की व क्षेत्र के 16 कालेजों के व्यायाम शिक्षक व अध्यापक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed