फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gajendra Singh again became president after 34 years

नामवापसी के बाद अध्यक्ष, सह सचिव प्रकाशन व सह सचिव लाइव्रेरियन पदों पर निर्विरोध चयन 18-08-55

Sat, 21 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gajendra Singh again became president after 34 years
06ड्ढ धामपुर में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। बॉर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में नामवापसी के दौरान शुक्रवार को विभिन्न पदों पर कई प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। एकल पर्चा होने के कारण अध्यक्ष पद पर 34 साल के बाद गजेंद्र सिंह एडवोकेट फिर से एक बार अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। सह सचिव प्रकाशन पद पर कमल सिंह और सह सचिव लाइब्रेरियन कुलवीर सिंह चुने गए हैं। अन्य पदों पर तहसील में 26 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रनजीत सिंह नंदा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार वकीलों हिरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुरेश कुमार व गजेंद्र सिंह ने नामांकन कराया था। शुक्रवार को नामवापसी के दौरान हिरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह और सुरेश कुमार ने नाम वापस ले लिए। जिसके कारण एकल पर्चा होने से गजेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। निर्विरोध चयन होने पर वकीलों ने नवनियुक्त अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, कमल सिंह और कुलवीर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लोकेंद्र पाल सिंह और विनोद सैनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कमलवीर सिंह, राजीव कुमार, सचिव पद के लिए राकेश कुमार व कुलदीप कुमार, सह सचिव प्रकाशन पद के लिए खेमचंद व योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए जफर, प्रसून व राजेंद्र सिंह के बीच 26 नवंबर को मतदान होगा। यहां पर 153 सदस्यों को अपने मतों का प्रयोग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
निर्विरोध चुने जाने पर आपत्ति, अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव लड़ेंगे: हिरेंद्र सिंह
धामपुर। अध्यक्ष पद को लेकर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हिरेंद्र सिंह एडवोकेट ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन कराया था। उनके द्वारा नामवापसी नहीं ली गई है। वे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। वे चुनाव लड़ेंगे। अध्यक्ष पद को लेकर कोई निर्विरोध चुनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed