फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury among farmers due to non-payment even after receiving money

पैसा आने के बाद भी भुगतान न होने से किसानों में रोष

Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to non-payment even after receiving money
पैसा आने के बाद भी भुगतान न होने से किसानों में रोष
विज्ञापन

धामपुर। किसानों में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भारी असंतोष है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल ने 14 दिसंबर को नवीन पेराई सत्र के मद्देनजर छह नवंबर तक के गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया है। लेकिन गन्ना समितियों के अधिकारियों ने अभी तक किसानों का भुगतान नहीं किया है।

किसानों का आरोप है कि गन्ना विभाग के अधिकारी इस बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। जिससे किसानों में रोष है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द गन्ना समिति ने गन्ना मूल्य भुगतान उनके खातों में नहीं भेजा तो समिति के सचिव और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दोनों का घेराव करेंगे। गन्ना समिति के पूर्व सभापति कुशल पाल सिंह, घासीराम, विक्रम सिंह, दिनेश, मनोज चौहान का कहना है कि गन्ना समिति के अधिकारी निरंतर किसानों की उपेक्षा कर रहे हैं। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। अफसोस है कि जब धामपुर चीनी मिल नवीन पेराई सत्र में सरकार के बगैर गन्ना मूल्य घोषित किए गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिसंबर को कर दिया है। तो समिति के अधिकारियों को देरी क्यों कर रहे है। उन्हें तो पेमेंट आने के 24 घंटे के भीतर ही किसानों के खातों में डाल देना चाहिए था। उधर गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कांट का कहना है कि सोमवार को हरहाल में पेमेंट किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा। दो दिन का अवकाश बीच में आने से नहीं भेजा जा सका है। भुगतान फिलहाल पुराने भाव से ही किया जा रहा है। क्योंकि अभी सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed